फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gajendra Singh Shekhawat said biggest Diwali of century celebrated in country on January 22

Rajasthan: 22 जनवरी को देश में मनाई जाएगी सदी की सबसे बड़ी दिवाली, केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले

Wed, 03 Jan 2024 10:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 03 Jan 2024 10:44 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राम मंदिर जन-जन की आस्था का केंद्र है। अयोध्या धाम में भगवान राम के मंदिर का निर्माण होना देश के लिए गर्व के क्षण है। 

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat said biggest Diwali of century celebrated in country on January 22
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 22 जनवरी को जब अयोध्या धाम में भगवान राम के मंदिर का लोकार्पण होगा, तब देश सदी की सबसे बड़ी दिवाली मनाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को जोधपुर दौरे पर आए। इस दौरान वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पवित्र स्थल सिद्ध श्री चिड़ियानाथ जी के आश्रम पालासनी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले जोधपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए शेखावत ने कहा कि राम मंदिर जन-जन की आस्था का केन्द्र है। अयोध्या धाम में भगवान राम के मंदिर का निर्माण होना देश के लिए गर्व के क्षण है। यहां मंदिर बनने के बाद देश इस सदी की दूसरी दिवाली मनाएगा।
विज्ञापन


सीएम योगी ने दिया था ये बयान
सीएम योगी ने कहा कि रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन हर राह मंजिल तक पहुंचती है। बस हमें सही राह चुनने की जरूरत है, यह राह वही जो हमारे संतों और योगियों ने हमें दिखाई है। सनातन धर्म का एक विराट रूप है, वो सबको अपने अंदर समाहित करता है। सनातन धर्म के मूल्यों के प्रति हम सबका आग्रह होना चाहिए। धर्म एक ही है और वो सनातन धर्म है। बाकी, पंत और संप्रदाय हो सकते हैं। हर देश, हर काल और हर परिस्थित में बिना डिटे, बिना हटे और बिना झुके अपनी जीवंतता को बनाए रखा है, वह बना रहा है और इसलिए दुनिया के अंदर बहुत सारे लोग आए और चले गए। लेकिन, सनानत धर्म सम और विषम हालातों का सामना करते हुए लगातार आगे बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed