फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gajendra Singh Shekhawat inaugurated the Student Union Office in Jodhpur Jainarayan Vyas University

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले-ओल्ड कैंपस में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का बनाओ, राशि मैं दिलाऊंगा

Sat, 25 Feb 2023 08:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Feb 2023 08:22 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कुलपति से आग्रह किया कि पुराने परिसर और भव्य स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने का अनुमानित प्रस्ताव बनवाया जाए। इस पर 15 से 20 करोड़ की जो भी राशि खर्च होगी, वो जुटा ली जाएगी।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat inaugurated the Student Union Office in Jodhpur Jainarayan Vyas University
छात्रसंघ कार्यालय का किया गया उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने के लिए कुलपति प्रोफेसर डॉ. केएल श्रीवास्तव को 15 से 20 करोड़ तक का एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इंडोर होगा। इस पर खर्च होने वाली राशि केंद्रीय मंत्री शेखावत ने उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। इस पर कुलपति ने केंद्रीय मंत्री के सुझाव के अनुसार इसका विस्तृत प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार करके भेजने की बात कही।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत शनिवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पुराना परिसर स्थित सायंकालीन अध्ययन संस्थान के छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री शेखावत और कुलपति प्रोफेसर डॉ. केएल श्रीवास्तव ने पुराना परिसर स्थित सायंकालीन अध्ययन संस्थान छात्रसंघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भिंयाड़, उपाध्यक्ष रावल सिंह मेरिया, महासचिव अजीत सिंह हींगानिया व संयुक्त महासचिव मोती सिंह जेठानियां के छात्रसंघ कार्यालयों का फीता काटकर शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री सुबह आठ बजे पुराना परिसर पहुंचे तो कुलपति प्रो. श्रीवास्तव और छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कुलपति और शेखावत ने सबसे पहले पुराना परिसर मुख्यद्वार के समीप संस्थान के छात्रसंघ अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भियांड़ के कार्यालय का उद्घाटन किया। सभी छात्रसंघ पदाधिकारियों ने दोनों का साफा और फूलमालाएं पहनाकर अभिंनदन किया। छात्राओं ने कुंकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने छात्रसंघ के कार्यालय का उद्घाटन के दौरान कुलपति प्रो. श्रीवास्तव से कहा कि व्यास विश्वविद्यालय मेरा मातृ संस्थान है। शिक्षा के इस मंदिर जो भी काम करूं, वो कम ही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुराने परिसर शहर के बीच में है। यहां पर एक भव्य स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कुलपति से आग्रह किया कि पुराने परिसर और भव्य स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने का अनुमानित प्रस्ताव बनवाया जाए। इस पर 15 से 20 करोड़ की जो भी राशि खर्च होगी, वो जुटा ली जाएगी। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सभी सुविधाओं से सुज्जित हो, जहां पर सभी खेलों की व्यवस्था रहे, इसके लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस पर छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। 

कुलपति प्रो. श्रीवास्तव ने केंद्रीय मंत्री को कहा कि इसका प्रस्ताव बनाकर भेज देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज जो भी मैं कुछ हूं, इसी विश्वविद्यालय के कारण ही हूं। मेरे छात्र जीवन की स्मृतियां व्यास विवि और जोधपुर से जुड़ी हैं।


सायंकालीन संस्थान के निदेशक प्रो. एके गोयल, छात्रसंघ परामर्शदाता डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित, वर्तमान व पूर्व छासंघ पदाधिकारी एवं छात्रनेता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने चारों छात्रसंघ के पदाधिकारियों के कार्यालय का उद्घाटन किया और कुलपति के साथ अवलोकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed