{"_id":"64f21ddd339f50754e0c9dcd","slug":"gajendra-singh-shekhawat-attacks-cm-ashok-gehlot-regarding-lal-diary-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- कांग्रेस सरकार के जंगलराज की लाल डायरी के पन्ने जनता के खून से लाल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- कांग्रेस सरकार के जंगलराज की लाल डायरी के पन्ने जनता के खून से लाल हुए
Fri, 01 Sep 2023 10:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:52 PM IST
सार
सीएम अशोक गहलोत द्वारा न्यायपालिका पर दिए गए बयान को गजेंद्र सिंह शेखावत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो तीन बार मुख्यमंत्री रहा है और तीन बार केंद्र में मंत्री रहा है, उसके द्वारा इस तरह का बयान समझ से परे है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के जंगलराज की लाल डायरी के पन्ने जनता के खून से लाल हुए हैं। चाहे अपराध का मामला हो या तुष्टिकरण हो, सरकार की अराजकता से राजस्थान की स्थिति दर्दनाक हुई है।
विज्ञापन
दो सितंबर से शुरू हो रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जोधपुर संभाग की परिवर्तन यात्रा 3 सितंबर को सुबह 10:30 बजे रामदेवरा से शुरू होगी। अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए यात्रा 21 सितंबर को जोधपुर पहुंचेगी और यहां उसका समापन होगा। शेखावत ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यात्रा में मौजूद रहेंगे। यात्रा 18 दिनों में 2574 किमी का सफर तय करेगी। राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत इसके संयोजक रहेंगे।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा फूड पैकेट्स वितरण योजना के सैंपल्स फेल, जिम्मेदार कौन ?
शेखावत ने सरकार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यापारी के प्रतिष्ठान में कोई सामान स्टैंडर्ड से नीचे का मिलता है तो उस पर कार्रवाई होती है। ऐसे में अन्नपूर्णा फूड पैकेट पर मुख्यमंत्री का फोटो लगा है और जो सैंपल्स फेल हुए हैं उसे लेकर कौन जिम्मेदार है? इसे लेकर सरकार मौन क्यो है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा न्यायपालिका पर दिए गए बयान को गजेंद्र सिंह शेखावत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो तीन बार मुख्यमंत्री रहा है और तीन बार केंद्र में मंत्री रहा है, उसके द्वारा इस तरह का बयान समझ से परे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने न्यायपालिका के लिए जो बात कही वह उसे स्पष्ट करें।