{"_id":"655d91a718ff59abb6059738","slug":"fst-team-caught-congress-campaign-vehicle-in-dausa-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: 200 रुपये में यात्रा करवा रही थी ‘कांग्रेस की सात गारंटी’ वाली प्रचार बस, ड्राइवर से की गई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: 200 रुपये में यात्रा करवा रही थी ‘कांग्रेस की सात गारंटी’ वाली प्रचार बस, ड्राइवर से की गई पूछताछ
Wed, 22 Nov 2023 10:59 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:59 AM IST
सार
Dausa: दौसा में एफएसटी टीम द्वारा कांग्रेस की सात गांरटी वाली प्रचार बस को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर के द्वारा इसमें सवारियों को बैठाया गया था। जिसके बाद उन यात्रियों से 200 रुपये की वसूली की गई है। इस पूरे मामले में बस के ड्राइवर से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस की सात गारंटी वाली प्रचार बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने 7 गारंटी योजना अपने एजेंडे में शामिल किया और इन्हीं योजनाओं का प्रचार प्रसार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जिसके चलते कई सारी बसों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजा जा रहा है। लेकिन दौसा जिले के मानपुर चौराहे के आसपास सिकराय विधानसभा क्षेत्र में एफएसटी टीम ने कांग्रेस की 7 गारंटी वाली बस को रुकवाया तो एक अजब मामला खुलकर सामने आया।
विज्ञापन
तीन दर्जन के आसपास सवारियां थी मौजूद
बता दें कि जैसे ही प्रचार प्रसार बस को रोका गया तो अंदर से सवारियां धीरे-धीरे करके उतरने लगी। बताया जा रहा है कि लगभग तीन दर्जन के आसपास सवारियां बस के अंदर थी। जिसके बाद बस के ड्राइवर से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने कहा कि किसी भी तरह का कोई किराया नहीं वसूला गया है। लेकिन सवारियों का स्पष्ट रूप से कहना था कि ₹200 प्रत्येक सवारी से लिए गए हैं। इधर, एफएसटी टीम इंचार्ज धनाराम मीणा ने बताया कि कांग्रेस की 7 गारंटी वाली प्रचार बस बालाजी चौराहे से गुजर रही थी। चेकिंग किया गया तो आचार संहिता के उल्लंघन का मामला नजर आ रहा है। इसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन