फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Friend along with three accomplices gangraped girl in Rajsamand hotel

Rajasthan: दोस्त निकला दगाबाज... युवती को पार्टी के बहाने होटल बुलाया, फिर 3 साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

Wed, 30 Aug 2023 09:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 30 Aug 2023 09:14 PM IST
सार

कांग्रेस नेता वैभव उपाध्याय ने बताया कि मंलगवार को पीड़ित युवती ने कॉल कर मामले की जानकरी दी थी। उसने बताया था कि पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। बुधवार को उसके साथ थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
Friend along with three accomplices gangraped girl in Rajsamand hotel
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में रक्षाबंधन दिन के शर्मसार करने वाले करने घटना सामने आई है। यहां नाथद्वारा के कृष्णा सर्कल इलाके के एक पैलेस में युवती के साथ चार लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराने पहुंची तो श्रीनाथजी थाना पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।  

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि गोवर्धन सिंह नाम के युवक से उसकी  पिछले छह महीने से बातचीत हो रही थी। सात दिन पहले उसने जन्मदिन की बात कहकर पार्टी में बुलाया था। युवती नाथद्वारा पहुंची तो गोवर्धन उसे एक होटल में ले आया। होटल के कमरे में तीन अन्य लोग पहले से मौजूद थे। गोवर्धन और उसके साथियों ने खुद शराब पी और जबरन उसे भी पिलाई। इसके बाद नशे की हालत में उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित युवती थाने में पहुंची लेकिन, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। जिसके बाद युवती ने कांग्रेस के युवा नेता वैभव उपाध्याय की मदद से थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता वैभव उपाध्याय ने बताया कि मंलगवार को पीड़ित युवती ने कॉल कर मामले की जानकरी दी थी। उसने बताया था कि पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। बुधवार को उसके साथ थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, थाना अधिकारी सुनील शर्मा ने कहा कि सुनवाई नहीं होने का आरोप गलत है। मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया था। बुधवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed