फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fraud of Rs 11 lakh in the name of doubling the rupee in bundi

Bundi: रुपये दोगुने करने के नाम पर 11 लाख की ठगी, दो युवकों को मूर्ख बनाकर कथित बाबा ले उड़ा रकम; मामला दर्ज

Fri, 17 May 2024 02:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 17 May 2024 02:30 PM IST
सार

Bundi Crime: शहर में कथित बाबा द्वारा दो युवकों से रूपये दोगुने करने का लालच देकर 11 लाख 51 हजार रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी कथित बाबा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश युवकों ने की, लेकिन वह उनके चुंगल से निकल गया। घटना के बाद पीड़ित युवक कोतवाली थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर कोतवाली मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fraud of Rs 11 lakh in the name of doubling the rupee in bundi
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ढोंगी बाबा द्वारा रुपए दोगुना करने का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम देखकर फरार होने का मामला सामने आया है। गौरतलब है की पीड़ित युवक डेढ़ माह पूर्व गुजरात में कथित बाबा से मिला था, जहां उक्त बाबा ने पैसों को डबल कर दिया था। युवक के मन में तब से ही लालच थी और युवक ही बाबा को बूंदी बुलाने की जिद कर रहा था। इस पर बाबा युवक के कहने पर बूंदी पहुंचा और बाबा के कहने पर 11 लाख को 22 लाख करने का लालच आया तो घटना घटित हो गई। दोनों युवक बूंदी शहर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करते है। 

विज्ञापन

कोतवाली सब इंस्पेक्टर राधा कृष्ण ने बताया कि जवाहर नगर निवासी प्रभु लाल गुर्जर अपने परिवार के साथ डेढ़ माह पहले गुजरात गया था, जहां उसे एक बाबा मिले। उसने प्रभु लाल से पैसे दोगुने करने की बात कही। प्रभु लाल ने बाबा को 25 हजार रुपए दिए,  बाबा ने प्रभु लाल को पैसे दुगने कर 50 हजार लौटा दिए, इसके बाद परिवार बूंदी लौट आया। इसके बाद प्रभु लाल गुर्जर के परिवार का बाबा से मोबाइल पर निरंतर संपर्क बना रहा। इसी बीच रूपयों की जरूरत होने पर प्रभु लाल गुर्जर ने महाराज से संपर्क किया तो बाबा ने एक व्यक्ति बूंदी भेज दिया। तब प्रभुलाल ने उससे मुलाकात नहीं की और उसे वापस रवाना कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार शाम को प्रभु लाल के परिवार ने बाबा को ही बूंदी बुलाया, जिसे लेने वह कार से कोटा गए। कार में बिठाकर बूंदी लेकर आए। जहां परिवार और प्रभु लाल के मित्रों के साथ वार्ता के बाद पैसे डबल करने का निर्णय लिया गया। जिसमें प्रभुलाल ने 7 लाख रूपय को डबल करने के लिए कहा तो महाराज ने कहा कि 11 लाख 51 हजार रूपये से कम डबल नहीं होंगे। बाबा की ओर से आए दो कथित बाबाओं ने कहा कि मंदिर में चलकर पूजा करनी पड़ेगी, उसके बाद ही रकम दुगनी होगी। बीती रात बालचंद पाड़ा स्थित भेरू मंदिर में रकम लेकर प्रभु लाल और उसके मित्र रवि सुमन और अन्य पहुंचे। वहां से चौथमाता मंदिर, रामगंज बालाजी, फिर रात्री को कालभेरू मंदिर बालचंदपाडा पहुंच पूजा अर्चना प्रारंभ की गई। कुछ देर में ही प्रभुलाल और उसके सभी मित्र बेहोश हो गए। इस बीच दोनों ढोंगी बाबा 11 लाख 51 हजार रुपए लेकर फरार हो गए हैं। फिलहाल, कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed