फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fraud of 2.20 lakh by pretending to extract gold and silver treasure from the farm in nagaur

Rajasthan: खेत में सोने-चांदी का खजाना होने का झांसा देकर 2.20 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 08:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 Mar 2023 08:30 PM IST
सार

खेत से सोने-चांदी का खजाना निकालने की बात कहकर दो ठगों ने एक व्यक्ति से दो लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। कई महीनों तक आरोपी पीड़ित को घुमाते रहे, आखिर में परेशान होकर उसने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Fraud of 2.20 lakh by pretending to extract gold and silver treasure from the farm in nagaur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले के मंडवा थाना इलाके के में रहने वाले एक व्यक्ति से 2.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को उसके खेत में सोने-चांदी और हीरे-मोती का खजाना होने का झांसा दिया। इसके बाद तंत्र करने के नाम पर उससे रकम ऐंठ ली। ठगी की जानकारी लगने पर पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने अरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला नागौर के मूंडवा थाना इलाके के जनाणा का है। यहां रहने वाले 59 साल के जगदीश पुत्र बंशीलाल जाट ने थाने में ठगी का केस दर्ज कराया। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि बीते दिनों वह घर पर बैठा हुआ था।   इस दौरान नागौर के रहने वाला रशीद और पाली निवासी अशोक सिंह पुत्र मानसिंह जाति राजपूत उसके घर आए।
विज्ञापन


रशीद और अशोक ने जगदीश से कहा कि उसके खेत में आभूषणों की खान है, उसे निकलने के लिए तंत्र विद्या करनी होगी। जिसके लिए कुछ पैसे की आवश्यकता है। खजाने की बात सुनकर जगदीश उनके झांसे में आ गया और उन्हें 2 लाख 20 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महीने बाद भी वह वापस नहीं लौटे, कुछ दिन तक फोन पर बात करते रहे फिर कॉल भी उठाना बंद कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आरोपी अशोक सिंह को पाली से गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed