फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four smugglers arrested with opium in Jhalawar Bhawani Mandi

Jhalawar: भवानी मंडी में अफीम तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार, कार की डिक्की से एक करोड़ 70 लाख की अफीम बरामद

Thu, 22 Jun 2023 09:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 22 Jun 2023 09:15 AM IST
सार

 भवानीमंडी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार की तलाशी ली गई तो कार से 16 किलो 670 ग्राम अफीम बरामद की गई। अवैध मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ 70 लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन
Four smugglers arrested with opium in Jhalawar Bhawani Mandi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

झालावाड़ जिले में पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए एक कार से एक करोड़ 70 लाख रुपये की अफीम जब्त की है। साथ ही चार तस्कर भी गिरफ्तार किए हैं। झालावाड़ जिले के भवानी मंडी थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार से 16 किलो 670 ग्राम अफीम जब्त की है। साथ ही पुलिस ने तस्करी में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब्त अफीम की कीमत एक करोड़ 70 लाख रुपये आंकी है।

विज्ञापन


झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के साथ, वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान भवानी मंडी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार की तलाशी ली गई। कार की तलाशी के दौरान 16 किलो 670 ग्राम अफीम बरामद की गई। अवैध मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ 70 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने कार में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे चारों आरोपियों दिनेश पुत्र देवीलाल निवासी गुराडिया जोगा, मुकेश पुत्र कैलाश चंद निवासी गुराडिया जोगा, मेहरबान पुत्र मोहनलाल निवासी लोलडा, कृष्ण कुमार पुत्र रामचंद्र लोलडा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच प्रारंभ कर दी है। बता दें कि झालावाड़ जिले के भवानीमंडी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले भी क्षेत्र से एक करोड की अफीम जब्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed