{"_id":"6581726428c6d4daa501a02e","slug":"four-killed-in-road-accident-in-alwar-trolley-bolero-and-bike-fell-into-30-feet-deep-ditch-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ट्रॉला, बोलेरो और बाइक टक्कर के बाद 30 फीट गहरी खाई में गिरे, डिस्कॉम AEN टेक्नीशियन समेत 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ट्रॉला, बोलेरो और बाइक टक्कर के बाद 30 फीट गहरी खाई में गिरे, डिस्कॉम AEN टेक्नीशियन समेत 4 की मौत
Tue, 19 Dec 2023 04:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 19 Dec 2023 04:11 PM IST
सार
Alwar News: अलवर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा जिंदोली सुरंग के पास हुआ। टक्कर के बाद तीन वाहन 30 फीट गहरी खाई में गिर गए। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए।
विज्ञापन
30 फीट गहरी खाई में गिरे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले में अलवर-बहरोड रोड पर मंगलवार को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा जिंदोली सुरंग के पास हुआ जहां सीमेंट से भरा ट्रॉला, बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गई। भिडंत के बाद तीनों वाहन 30 फीट गहरी खाई में गिर गए। बोलेरो पर ट्रॉला गिरने से उसमें राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के अधिकारी और कर्मचारी दब गए। जिनमें से चार की मौत हो गई और करीब दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसे में बोलेरो सवार बिजली निगम के एईएन एसके अरोड़ा, टेक्नीशियन नटवर (40), रविंद्र शर्मा (38) और बाबूलाल (46) की मौत हो गई। जबकि, मदन चंद मीना गंभीर घायल रुपये से घायल हो गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ बाइक सवार जेईएन राजेश गुर्जर भी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतकों के शव को अलवर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं। पुलिस ने बताया कि बोलेरो सवार बिजली कर्मचारियों की टीम शहर के काली मोरी इलाके से रवाना हुई थी। इसके साथ दो कर्मचारी बाइक पर पीछे आ रहे थे। इस दौरान जिंदोली सुरंग के पास बोलेरो और बाइक ट्रोले की चपेट में गई। हादसे के बाद तीनों वाहन खाई में गिर गए। जेसीबी की मदद से वाहनों को बाहर निकला गया। मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन