फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Four children of Pak displaced settlement died due to drowning in stone mine in Jodhpur

Jodhpur: पाक विस्थापित परिवार के चार बच्चों की डूबने से मौत, पत्थर की खान में नहाने गए थे

Tue, 10 May 2022 02:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 10 May 2022 02:08 PM IST
सार

जोधपुर में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसको लेकर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Four children of Pak displaced settlement died due to drowning in stone mine in Jodhpur
जोधपुर में चार बच्चे डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर शहर के कालीबेरा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। पाक विस्थापितों की बस्ती के चार बच्चे पत्थर की खान में भरे पानी में नहाने गए थे। चारों बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चों के शव को गोताखरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार काली बेरी क्षेत्र में स्थित पाक विस्थापितों की बस्ती निवासी रमेश भील के दो बेटे पूनमचंद (8 साल), युवराज (5 साल), गोविंद भील के बेटे टीकम (12 साल) और गोपाल (8 साल) सोमवार दोपहर से गायब थे। चारों बच्चे शाम तक घर नहीं लौटे परिजनों ने उन्हें खोजा पर उनका पता नहीं चला। परिजनों को लगा कि बच्चे क्षेत्र के किसी शादी समारोह में चले गए होंगे। 

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह किसी व्यक्ति ने कालीबेरी क्षेत्र में पत्थर की खान में भरे पानी के ऊपर एक बच्चे का शव तैरते देखा। उसी ने लोगों को सूचना दी। सूरसागर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखरों की मदद से चार मासूमों के शवों को तीन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने चारों शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्थापितों की बस्ती में मचा कोहराम
कालीबेरी क्षेत्र में पाक विस्थापितों की बस्ती में करीब तीन सौ परिवार रहते हैं। बस्ती के चार बच्चों की एक साथ मौत होने की सूचना पहुंचते ही मातम छा गया है।



सीएम ने दुख जताया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बच्चों की मौत पर संवेदना व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि जोधपुर में सूरसागर के कालीबेरी क्षेत्र में खान में भरे पानी में नहाते समय डूबने से 4 बालकों की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं बच्चों के माता-पिता और परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed