फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   former SBI chairman Pratip Chaudhari arrested and sent to 14 days judicial custody in a loan scam Jaisalmer news

लोन घोटाला: एसबीआई के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Mon, 01 Nov 2021 11:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 01 Nov 2021 11:15 PM IST
सार

लोन घोटाले के एक मामले में जैसलमेर पुलिस ने सोमवार को एसबीआई के एक पूर्व चेयरमैन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
former SBI chairman Pratip Chaudhari arrested and sent to 14 days judicial custody in a loan scam Jaisalmer news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी को एक कर्ज घोटाले के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुसार एसबीआई के पूर्व चेयरमैन चौधरी को गिरफ्तार किया और उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया। अदालत ने चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन


200 करोड़ की संपत्ति को एनपीए घोषित कर 25 करोड़ में बेचा 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जैसलमेर में एक होटल ग्रुप से जुड़े एक मामले में प्रतीप चौधरी को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति को नॉन परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) घोषित कर 25 करोड़ रुपये में बेचा गया। यह संपत्ति, वास्तव में ऋण के बदले में जब्त की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, होटल ग्रुप ने 2008 में एसबीआई से निर्माण के लिए 24 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। उस समय समूह का एक और होटल सुचारू रूप से चल रहा था। उसके बाद जब समूह ऋण राशि नहीं चुका सका तो बैंक ने समूह के दोनों होटलों को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति मानकर जब्त कर लिया। उस समय बैंक के अध्यक्ष प्रतीप चौधरी थे। बैंक ने तब दोनों होटलों को बाजार दर से काफी कम कीमत पर 25 करोड़ रुपये में एक कंपनी को बेच दिया। इस पर होटल समूह कोर्ट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed