फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former Prime Minister Indira Gandhi taught how a woman can governance says cm ashok gehlot

महिला दिवस पर सीएम गहलोत बोले: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सिखाया एक महिला कैसे कर सकती है शासन 

Tue, 08 Mar 2022 09:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 08 Mar 2022 09:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला दिवस पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने दिखाया कि एक महिला कैसे शासन कर सकती है।

विज्ञापन
Former Prime Minister Indira Gandhi taught how a woman can governance says cm ashok gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने दिखाया कि एक महिला कैसे शासन कर सकती है। देश में जब संविधान बनाया गया था, तब महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया था। इससे साफ होता है कि उस दौर के नेताओं में महिलाओं के लिए प्रगतिशील विचार थे।

विज्ञापन


जयुपर में राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने के लिए भी बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2020 में शुरू हुई उड़ान योजना को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसे जमीनी स्तर पर लागू किया जाए और इसके क्रियान्वयन में कोई भी कमी नहीं आनी चाहिए। बता दें कि इस योजना के तहत महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन मुफ्त दिए जाते हैं। सरकार ने इसके लिए 200 करोड़ का बजट आवंटित किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि उन्होंने पिछले 20-25 साल में कोई फिल्म नहीं देखी थी। उड़ान योजना की कार्य योजना तैयार करने के दौरान पैडमैन फिल्म देखी इससे बहुत प्रेरित हुए। गांव की महिलाएं भी फिल्म देखें इसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश को व्यवस्था करने के लिए कहा है। 

मुख्यमंत्री गहलोत ने महिलाओं को इंदिरा महिला शक्ति पुरस्कार की श्रेणियों के तहत सम्मानित किया।

 

सीएम ने एक प्रदर्शनी का दौरा किया और संगठनों की महिला प्रतिनिधियों से बात कर उनके कार्यों के बारे में जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed