{"_id":"6277afe1fcf0e713812e98c4","slug":"former-minister-devisingh-bhati-announced-to-contest-assembly-elections-from-kolayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूर्व सिंचाई मंत्री भाटी बोले- कोलायत से लडू़ंगा चुनाव, कांग्रेस सरकार से जनता परेशान, तब कही थी यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूर्व सिंचाई मंत्री भाटी बोले- कोलायत से लडू़ंगा चुनाव, कांग्रेस सरकार से जनता परेशान, तब कही थी यह बात
Sun, 08 May 2022 05:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 08 May 2022 05:26 PM IST
सार
राजस्थान सरकार में सिंचाई मंत्री रहे देवीसिंह भाटी ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। पिछले चुनाव में मिली हार के बाद भाटी ने दोबारा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार में सिंचाई मंत्री रहे देवीसिंह भाटी ने एक बार फिर राजनीति में आने का एलान कर दिया है। रविवार को उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कोलायत से चुनाव लडू़ंगा। कांग्रेस शासन के दौरान कोलायत में अपराध, भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से यहां की जनता परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कोलायत विधायक और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने यहां की जनता को विकास के नाम पर बेवकूफ बनाया है। रिश्वतखोरी इतनी बढ़ गई है कि कोलायत उपखंड के लोगों को छोटे से काम के भी पैसे देने पड़ते हैं। बता दें कि पिछले चुनाव में मिली हार के बाद भाटी ने दोबारा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के सवाल पर भाटी ने कहा, मैं जनसंघ के जमाने से भाजपा में हूं। भाजपा की विचारधारा का समर्थक हूं। कांग्रेस से चुनाव लड़ने की अफवाह मेरे विरोधी फैला रहे हैं। कांग्रेस के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा ही सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
दो दिन पहले पूर्व मंत्री भाटी कोलायत मं गायों के बाड़े में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। आग से हुए नुकसान को लेकर उन्होंने पीड़ित को एक लाख रुपये की सहयोग राशि दी है।