{"_id":"5bc6e8b0bdec2269c2364e87","slug":"former-foreign-minister-jaswant-singh-s-son-manvendra-singh-joined-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसवंत सिंह के बेटे विधायक मानवेंद्र सिंह और उनकी बहू चित्रा सिंह कांग्रेस में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसवंत सिंह के बेटे विधायक मानवेंद्र सिंह और उनकी बहू चित्रा सिंह कांग्रेस में हुए शामिल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Manvendra Singh and Jaswant Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे विधायक मानवेंद्र सिंह एवं उनकी बहू चित्रा सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस खबर की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
पायलट के अनुसार, भाजपा से नाराज चल रहे मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ 17 अक्टूबर बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।
विज्ञापन
पायलट ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है और मानवेंद्र के शामिल होने से पार्टी को लाभ होगा। बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से विधायक मानवेंद्र सिंह ने बीते 22 सितंबर को बाड़मेर में रैली कर भाजपा छोड़ने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि ‘कमल का फूल, हमारी भूल’ रही। वहीं, उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था। गौरतलब है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिया था।
इससे उनको निर्दलीय ही चुनाव लड़ना पड़ा था। उस चुनाव में जसवंत सिंह हार गए थे। उसी समय से जसवंत सिंह का परिवार भाजपा से नाराज चल रहा है।