{"_id":"0e3b0da0-dcc0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"forget-the-riots-of-2002","type":"story","status":"publish","title_hn":"2002 के दंगों को भूल जाएं: राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2002 के दंगों को भूल जाएं: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Jun 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में ईटीवी उर्दू के एक सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने मुसलमानों से 2002 के गुजरात दंगों को भूलने की अपील की है। इस सम्मेलन में अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री, के रहमान खान ने सुरक्षा को मुसलमानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अलावा विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन भी मौजूद थे।
राजनाथ सिंह ने इस मंच का इस्तेमाल मुसलमानों को रिझाने और कांग्रेस पर परोक्ष रूप से हमला करने के लिए किया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि मुल्क की तरक्की के लिए मुसलमानों का भी साथ चाहिए। उन्होंने मुसलमानों से 2002 का गुजरात दंगा भूलने की अपील की।