{"_id":"6426ce1ec5a1202b360eff2b","slug":"forest-workers-take-out-procession-against-sports-minister-ashok-chandna-in-bundi-for-indecency-with-dcf-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बूंदी में मंत्री चांदना के खिलाफ वनकर्मियों ने निकाला जुलूस, DCF से अभद्रता मामले में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बूंदी में मंत्री चांदना के खिलाफ वनकर्मियों ने निकाला जुलूस, DCF से अभद्रता मामले में किया प्रदर्शन
Fri, 31 Mar 2023 05:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 31 Mar 2023 05:58 PM IST
सार
डीसीएफ से अभद्रता मामले में बूंदी के हिण्डोली में वनकर्मियों ने जुलूस निकालकर खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित वनकर्मियो ने एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाल कर और नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी ने वनकर्मियों ने खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना से माफी मांगने की मांग की है। वरना आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को वनकर्मियों ने खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना के खिलाफ जुलूस निकालकर एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। बूंदी में खेल राज्यमत्री अशोक चांदना द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दोरान डीसीएफ टी.मोहनराज से अभद्रता किये जाने के विरोध में मंत्री के विधानसभा क्षेत्र हिण्डोली में सड़कों पर उतरे वनकर्मियो ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री चांदना के माफी नहीं मांगने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी
इस दौरान राजस्थान अधीनस्थ वनकर्मी संघ जिला अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व में तहसील मोड़ पर एकत्रित होकर वनकर्मियों ने नारेबाजी की। अपने हाथों पर काली पट्टी बांध कर संदेश लिखी तख्तियां लेकर खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वनकर्मी जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
वनकर्मियों ने 'तानाशाही नहीं चलेगी', 'वन विभाग चलेगा नियमों से', 'मंत्री चांदना माफी मांगो' जैसे नारों के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही उन्होंने एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन देकर खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना से माफी मांगने की मांग रखी। मंत्री चांदना द्वारा माफी नहीं मांगने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी भी दी।