{"_id":"658c24d4cf03df580f0a1ef5","slug":"forest-department-team-released-panther-trapped-in-cage-in-beawar-in-aravalli-sanctuary-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पिंजरे में फंसे नर पैंथर को अरावली अभ्यारण में छोड़ा, मादा अभी भी छिपी, बकरियों का कर रहे थे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पिंजरे में फंसे नर पैंथर को अरावली अभ्यारण में छोड़ा, मादा अभी भी छिपी, बकरियों का कर रहे थे शिकार
Wed, 27 Dec 2023 06:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 27 Dec 2023 06:51 PM IST
सार
ब्यावर जिले के एक गांव में पिछले लंबे समय से नर और मादा पैंथर अपने बच्चों के साथ में छिपे हुए थे। पिंजरे में फंसने के बाद वन विभाग की टीम ने नर पैंथर को अभ्यारण में छोड़ दिया है। मादा पैंथर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद पैंथर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्यावर जिले के चक्की का बाडिया गांव में बुधवार को वन विभाग की टीम ने पैंथर को पिंजरे में कैद कर लिया। विभाग की टीम ने पैंथर को अरावली अभ्यारण में छोड़ दिया है। गांव में मौजूद पैंथर लंबे समय से बकरियों का शिकार कर रहा था।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले लंबे समय से गांव में नर और मादा पैंथर अपने बच्चों के साथ में छिपी हुई थी। पैंथर की मौजूदगी से गांव वालों में दहशत का माहौल था। वहीं, पैंथर आए दिन रात को बकरियों समेत अन्य जानवरों को शिकार बना रहा था।
विज्ञापन
इसके बाद से वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया था, मंगलवार रात को पैंथर उस पिंजरे में कैद हो गया। सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर को पिंजरे समेत अरावली अभ्यारण ले गई। बताया जा रहा है कि मादा पैंथर अपने बच्चों के साथ अभी वहां, छिपी हुई है। जिसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन