फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Forest department team not find leopard in Jaisalmer for two days

Jaisalmer News: दो दिन से वन विभाग की टीम के हाथ नहीं आया लेपर्ड, बकरी का शिकार कर पशुपालक पर कर चुका है हमला

Wed, 14 Feb 2024 01:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Feb 2024 01:19 PM IST
सार

क्षेत्रीय वन अधिकारी लखतपसिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से सूचना देने पर पदचिह्नों की जांच की गई। लेपर्ड होने की पुष्टि होने पर जोधपुर से वन विभाग की टीम को बुलवाया गया है। टीम लेपर्ड को पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
Forest department team not find leopard in Jaisalmer for two days
लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के नहरी क्षेत्र में वन विभाग की टीम को लेपर्ड नजर तो आया, लेकिन वह भीड़ को देखकर फिर भाग गया। वन विभाग और जोधपुर से लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने आई टीम ग्रामीणों के साथ लेपर्ड का लगातार पीछा कर रही है। लेकिन, पिछले 2 दिनों से लेपर्ड हाथ नहीं आ रही है। वन विभाग के डीएफओ पंकज गुप्ता ने बताया कि लेपर्ड झाड़ियों में छिपा नजर भी आया था, लेकिन भीड़ के कारण वह भाग गया।

विज्ञापन


पंकज गुप्ता ने बताया कि लेपर्ड पहले भारत-पाक बॉर्डर की तरफ भागा था, लेकिन अब वह उसी इलाके की तरफ लौट रहा है, जहां उसने बकरी का शिकार किया था। हमारी टीम उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए पगमार्क के जरिए उसका पीछा कर रही है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द उसे पकड़ लिया जाए। उधर, लेपर्ड के आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।  
विज्ञापन


बकरी का शिकार कर पशुपालक पर किया था हमला
रविवार रात को नहरी क्षेत्र के चक 6 डीकेडब्ल्यूएम ढाकलवाला निवासी इस्माइलखां पुत्र गुल मोहम्मद की ढाणी के बाहर बंधी बकरी पर लेपर्ड ने हमला कर दिया था। हमले के बाद वह बकरी को करीब 2 किलोमीटर दूर घसीटकर ले गया और उसे अपना शिकार बनाया। सोमवार सुबह बकरी नहीं मिली तो इस्माइल खां ने पड़ोसियों से पूछताछ की। तलाश करने पर  घर से दो किमी दूर बकरी मृत हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान इस्माइल खां ने जंगली जानवर के पैरों के निशान देखे, वह आगे बढ़ा तो उसे झाड़ियों में छिप लेपर्ड दिखाई दिया, जिसने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह भी घायल हो गया। इलाज के लिए उसे भारेवाला गांव के अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद ग्रामीणों ने लेपर्ड के होने की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी।


बुलाई गई है रेस्क्यू टीम
भारेवाला के क्षेत्रीय वन अधिकारी लखतपसिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से सूचना देने पर पदचिह्नों की जांच की गई। लेपर्ड होने की पुष्टि होने पर जोधपुर से वन विभाग की टीम को बुलवाया गया है। टीम लेपर्ड को पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed