फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   food poisioning in Bikaner health of 300 people deteriorated after drinking raita in marriage ceremony

Bikaner: रायता पीने से 300 बराती की तबीयत बिगड़ी, महिला और बच्चे सबसे अधिक फूड पॉइजनिंग के शिकार

Thu, 12 May 2022 03:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 12 May 2022 03:06 PM IST
सार

बीकानेर में फूड पॉइजनिंग के शिकार बराती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं खाने को जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
food poisioning in Bikaner health of 300 people deteriorated after drinking raita in marriage ceremony
बीकानेर में फूड पॉइजनिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

बीकानेर के लूणकरणसर के बडेरन गांव में दोपहर को शादी समारोह में लगभग 300 बराती फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में रायता पीने से यह सभी बीमार पड़ गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने लूणकरणसर उपखंड अधिकारी अशोक कुमार रिणवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बीमार हुए हैं।

विज्ञापन


लूणकरणसर, भीखनेरा, काकड़वाला, बीकानेर के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। एक साथ इतने मरीजों के पहुंचने से स्थानीय अस्पतालों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, 88 लोगों में से चार बच्चों एक महिला को बीकानेर रेफर किया गया है। बाकी लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लूणकरणसर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर खाने की चीजों के नमूने भी लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बडे़रण निवासी रतिराम और कालूराम बेनीवाल के घर में दो बेटियों और एक बेटे की शादी थी। कतरियासर और राजेरा से आई बारात के लोगों ने जैसे ही रायता पीना शुरू किया तो कुछ देर बाद उन्हें उल्टी और जी मचलाना जैसी दिक्कतें शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed