Tonk: होटल शीतल में खाद्य निरीक्षक टीम ने की छापेमारी, एक ही जगह बन रहा था वेज और नॉनवेज; गंदगी का लगा अंबार
Tonk News: टोंक जिले में जयपुर-कोटा हाईवे 52 किनारे बने होटल शीतल में आज प्रबंधकों ने जमकर मखौल उड़ा दिया। यहां खाद्य निरीक्षक दल की टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होटल शीतल में आज खाद्य निरीक्षक दल टोंक की टीम में औचक छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान में होटल की रसोई में होटल प्रबंधकों द्वारा आमजन की धार्मिक भावनों से खिलवाड़ तो किया ही जा रहा था साथ ही नियम कायदों का भी मखौल बना रखा था।
खाद्य निरीक्षक सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि जब टीम ने होटल की रसोई का औचक निरीक्षण किया तो वेज और नॉनवेज एक ही जगह रखा हुआ था। साथ ही रसोई में गंदगी भी फैली हुई थी। इतना ही नहीं होटल में ड्रेस कोड की भी पालना नहीं की जा रही है। हद तो तब हुई जब होटल मालिक ने साल 2019 से अब तक खाद्य अनुज्ञा पत्र भी नहीं बनवा रखा था।
खाद्य निरीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि होटल के स्टॉफ का ना तो मेडिकल चेकअप करवा रखा था और ना ही यहां सप्लाई किए जा रहे पानी का शुद्धता प्रमाण पत्र बनवा रखा था। होटल प्रबंधक द्वारा बरती जा रही यह लापरवाही राजस्थान में अब तक की सबसे बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। इस लापरवाही को लेकर आलाधिकारियों को रिपोर्ट की गई है। पूरे होटल का निरीक्षण कर सर्वे रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। साथ ही होटल प्रबंधन के खिलाफ जुर्माने के साथ सख्त एक्शन लिया जाएगा।