फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Flood-like situation in Jhalawar due to heavy rains, gates of many dams including Kalisindh opened

Jhalawar: झालावाड़ में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कालीसिंध सहित कई बांधों के गेट खुले, प्रशासन अलर्ट पर

Mon, 28 Jul 2025 09:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झालावाड़ Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 09:35 PM IST
सार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जिले में 24 घंटे में 117 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 
 

विज्ञापन
Flood-like situation in Jhalawar due to heavy rains, gates of many dams including Kalisindh opened
झालावाड़ में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में बीते दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के अधिकांश कस्बों और ग्रामीण इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बीते 24 घंटे में जिले में 117 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस मानसून सीजन में कुल 648 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन


लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जिले के सबसे बड़े कालीसिंध बांध के छह गेट खोलकर करीब 1 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इसके साथ ही भीमसागर बांध के चार गेटों से 14,000 क्यूसेक, और छापी बांध के भी छह गेट खोले गए हैं। कालीखार, गुलैंडी और गागरिन सहित जिले के अन्य छोटे बांधों में भी पानी चादर की तरह बह रहा है।
विज्ञापन


मनोहरथाना कस्बा बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है। परवन नदी के उफान पर आने से कस्बे की निचली बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। प्रशासन ने मुनादी करवा कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। थानेश्वर महादेव मंदिर भी पानी में डूब गया है। खानपुर क्षेत्र में भी नांगली नदी में उफान के कारण पनवाड़ कस्बे में पानी भर गया है, जिससे दरा-अरनिया स्टेट हाईवे पर आवागमन बाधित हुआ है। वहीं दहीखेड़ा में उजाड़ नदी और पिपलिया गांव में आहू व रेवा नदी का पानी घुस गया है, जिससे झालावाड़-भवानीमंडी मार्ग कुछ देर के लिए बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बाबा रामदेव मेले के श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से होगी शुरू

बारिश के दौरान बकानी क्षेत्र के नसीराबाद गांव में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं झालरापाटन के पास एक कार उफनती खाल को पार करते समय बह गई, हालांकि चारों सवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ हालात पर निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीमों को सतर्क रखा गया है और पुल-पुलियाओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उफनती नदियों या पुलियों को पार न करें और प्रशासन का सहयोग करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed