फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five Year Girl locked school in Sikar Rajasthan

गजब का सरकारी स्कूल: क्लास में बच्ची को बंद कर चले गए शिक्षक, चार घंटे रोती रही, परिजनों ने ताला तोड़कर निकाला

Thu, 18 Aug 2022 10:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 18 Aug 2022 10:54 PM IST
सार

कमरे में बंद बच्ची बुरी तरह रो रही थी। परिजनों ने स्कूल टीचर को कॉल कर घटना की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि ताला तोड़कर बच्ची को ले जाओ। इसके बाद परिजनों ने कमरे का ताला तोड़ा और बच्ची को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Five Year Girl locked school in Sikar Rajasthan
सीकर के सरकारी स्कूल का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सीकर जिले के एक सरकारी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पांच साल की बच्ची को क्लास में बंद कर सभी शिक्षक घर चले गए। स्कूल की छ्ट्टी का समय होने के काफी देर बाद बच्ची स्कूल से घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। आखिर में परिजन स्कूल पहुंचे तो कमरे में बंद बच्ची जोर-जोर से रो रही थी। इसके बाद परिजनों ने कमरे का ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला और फिर घर ले गए। करीब चार घंटे तक बच्ची अकेले कमरे में बंद रही, जिससे वह काफी डर गई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंभीर लापरवाही का यह मामला शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक बालेश्वर ब्लॉक पाटन का है। बीते दिन बुधवार को हुई इस घटना की जानकारी गुरुवार को सामने आई है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली पहली कक्षा की 5 साल की छात्रा मानवी रोज की तरह बुधवार को स्कूल गई थी। तय समय पर स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी शिक्षक और स्कूल का स्टाप घर चला गया। स्कूल के सभी कमरों में ताले भी लगा दिए गए, लेकिन मानवी अपनी क्लास में बंद हो गई। 
विज्ञापन


इधर, तय समय पर  बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। करीब चार घंटे बाद परिजन बच्चे को तलाशते हुए स्कूल पहुंचे। इस दौरान एक कमरे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो परिजन वहां पहुंचे। इस दौरान कमरे में बंद मानवी बुरी तरह रो रही थी। परिजनों ने स्कूल टीचर को कॉल कर घटना की जानकारी दी तो उसने कहा कि ताला तोड़कर बच्ची को ले जाओ। इसके बाद परिजनों ने कमरे का ताला तोड़ा और बच्ची को बाहर निकालकर अपने साथ घर ले गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कल मैं छुट्टी पर था। बच्ची के परिजनों को बुलाकर समझा दिया है। आगे से इस तरह की गलती न हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed