{"_id":"6346ce3c046c7647b338dd07","slug":"five-lakh-looted-in-bikaner-employee-had-hatched-false-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पांच लाख की लूट का खुलासा, कर्मचारी ने ही रची थी झूठी कहानी, रुपयों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पांच लाख की लूट का खुलासा, कर्मचारी ने ही रची थी झूठी कहानी, रुपयों समेत गिरफ्तार
Wed, 12 Oct 2022 07:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 12 Oct 2022 07:55 PM IST
सार
बैंक में पांच लाख रुपये जमा कराने जा रहे एक फर्म के कर्मचारी ने लूट की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में हाल ही में पांच लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे एक फर्म के कर्मचारी से बाइक सवार ने पांच लाख रुपये की लूट की थी। बालोतरा पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़ित कर्मचारी ने लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 लाख रुपये बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है
विज्ञापन
एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि मंगलवार को बिजनेस पार्क औद्योगिक क्षेत्र स्थित फर्म रूचिका ट्रेनिंग कंपनी के मालिक पुरुषोत्तम सेठिया ने थाना बालोतरा थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे उसकी फर्म का कर्मचारी भूपेंद्र कुमार बोहरा फर्म के 5 लाख रुपये थैले में लेकर बैंक में जमा कराने के लिए बाइक से जा रहा था। ट्रीटमेंट प्लांट से कुछ दूरी पर बाइक पर आया एक व्यक्ति थैला छीनकर बालोतरा की तरफ भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी भार्गव ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी उगमराज सोनी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मौके की वस्तुस्थिति, अनुसंधान व तकनीकी सहायता से शक होने पर कंपनी कर्मचारी भोपाल चंद्र उर्फ भोपाल उर्फ भूपेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल बोहरा निवासी सांचौर हाल बालोतरा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन