Accident News: कैंटर और टाटा सफारी की भिड़ंत, पांच की मौत; चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा
Accident News: चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां कैंटर और टाटा सफारी गाड़ी की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विस्तार
चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर कैंटर और टाटा सफारी गाड़ी की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। कैंटर ड्राइवर समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ है।
आमने-सामने की टक्कर
थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि टाटा सफारी गाड़ी में सवार सभी लोग सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे। हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर बुकनसर फांटा के पास हनुमानगढ़ की ओर से आ रहे कैंटर से सफारी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर DSP रामेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे।
खबर अपडेट की जा रही है...