{"_id":"6495b9f3300f405a2100bb98","slug":"five-blo-suspended-for-negligence-in-voter-list-work-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, मतदाता सूची कार्य में लापरवाही बरतने वाले पांच बीएलओ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, मतदाता सूची कार्य में लापरवाही बरतने वाले पांच बीएलओ सस्पेंड
Fri, 23 Jun 2023 08:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 23 Jun 2023 08:59 PM IST
सार
ईआरओ मालवीय नगर ने मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले पांच बीएलओ सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जयपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने वाले कमियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में जयपुर के मालवीय नगर रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी रामानन्द शर्मा ने मतदान सूचियों के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण के कार्य में लापरवाही बरतने वाले पांच बीएलओ को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
ईआरओ मालवीय नगर रामानन्द
शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार अर्हता दिनांक 25 मई 2023 के लिए मतदाता सूचियों के त्रुटिरहित प्रकाशन, नवीन मतदाताओं के पंजीकरण, आधार कार्ड को एपिक कार्ड से लिंक करवाने इत्यादि कार्यों के लिए वर्तमान में द्वितीय विशेष पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर के बीएलओ भाग संख्या 6, 11, 12, 20 और 138 को घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य दिया गया था, जिसमें विफल रहने और चुनाव संबंधी आदेशों की अवहेलना करने पर पांच बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन