{"_id":"63fcd45607aaea843200b283","slug":"five-accused-arrested-for-assaulting-policemen-in-bharatpur-rajastahn-news-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुलिसकर्मियों से मारपीट कर हथियार छीनकर भागने का प्रयास करने वाले पांच गिरफ्तार, अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुलिसकर्मियों से मारपीट कर हथियार छीनकर भागने का प्रयास करने वाले पांच गिरफ्तार, अन्य की तलाश
Mon, 27 Feb 2023 09:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:42 PM IST
सार
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को कामां थाना अधिकारी रामकिशन यादव वांछित अपराधी को पकड़ने जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोग विवाद कर रहे थे, तो पुलिस टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद से वे पुलिस से भिड़ गए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले की कामां थाना पुलिस ने 25 फरवरी को पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर हथियार छीन कर भागने का प्रयास करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मामले में देवी गेट निवासी बशीर मेव पुत्र प्रताप (40), इशाक मेव पुत्र प्रताप (50), साबिर मेव पुत्र इशाक (20), मुबीन मेव पुत्र दीनू (20) और नंदेरा निवासी शहीद मेव पुत्र मुबीन (27) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को कामां थाना अधिकारी रामकिशन यादव वांछित अपराधी को पकड़ने जा रहे थे। रास्ते में देवी गेट के पास 7-8 व्यक्ति पानी के विवाद को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। थाना अधिकारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो बशीर मेव, इशाक, साबिर और उसके परिवार वाले मामले को तूल देने लगे। बशीर और इशाक ने थाना अधिकारी को गोपालगढ़ कांड करने तक की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेना चाहा तो वे मारपीट करने पर उतारू हो गए। इन तीनों आरोपियों को छुड़ाने के लिए उनके परिवार वाले जुमा, पप्पू, धोला और घर की औरतों व बच्चे भी पुलिस से हाथापाई करने लगे। इस दौरान कांस्टेबल महेश के साथ मारपीट कर उसकी गन छीन कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पीछा कर पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने राज्य कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन