{"_id":"6586c7a9d63cc30f7c0ecee7","slug":"first-session-of-rajasthan-assembly-from-january-19-cm-bhajanlal-sharma-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly: 19 से विधानसभा का पहला सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद लेखानुदान ला सकती है भजनलाल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly: 19 से विधानसभा का पहला सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद लेखानुदान ला सकती है भजनलाल सरकार
Sat, 23 Dec 2023 05:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Dec 2023 05:12 PM IST
सार
भजनलाल सरकार ने अब तक यह तय नहीं किया है कि विधानसभा सत्र के बाद वह फरवरी में बजट सत्र बुलाएगी या लेखानुदान लाया जाएगा। लेकिन, लेखानुदान की संभावना अधिक बताई जा रही है। इसकी वजह यह है कि 2024 में लोकसभा चुनाव है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की नई भजनलाल सरकार 19 जनवरी से विधानसभा का अपना पहला सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। इसमें सबसे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र का अभिभाषण होगा, फिर सरकार इस पर अपना रिप्लाई देगी। विधानसभा का यह सत्र करीब 5 दिन तक चलेगा। हलांकि, विधानसभा सत्र का लेकर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक भी होनी है।
विज्ञापन
चार महीने का लेखानुदान ला सकती है सरकार
हालांकि, सरकार ने अब तक आधिकारिक रूप से यह तय नहीं किया है कि विधानसभा सत्र के बाद वह फरवरी में बजट सत्र बुलाएगी या लेखानुदान लाया जाएगा। लेकिन, लेखानुदान की संभावना अधिक बताई जा रही है। इसकी वजह यह है कि 2024 में लोकसभा चुनाव है। ऐसे में केंद्र सरकार भी मई में नई सरकार के गठन तक के लिए लेखानुदान पारित करवा सकती है। मई में वह फुल बजट पेश कर सकती है जैसा कि पिछले लोकसभा चुनावों के बाद किया गया था। राजस्थान का बजट केंद्र सरकार के बजट के बाद ही पेश किया जाता है। मौजूदा वित्तीय स्थितियां भी ऐसी नजर नहीं आ रही कि राज्य सरकार पूर्वानुमान के आधार पर बजट पेश कर दे।
विज्ञापन