फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   first day of Bharat Jodo Yatra in Rajasthan Ashok Gehlot and pilot walks with Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे गहलोत-पायलट, आज 34 किमी यात्रा करेंगे

Mon, 05 Dec 2022 10:02 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 05 Dec 2022 10:02 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा सोमवार की सुबह करीब छह बजे शुरू हुई। 10-12 किमी चलने के बाद राहुल गांधी झालरापाटन के एक ढाबे पर टी ब्रेक के लिए रुके। राहुल के साथ यात्रा में गहलोत और पायलट गुट दोनों शामिल है।

विज्ञापन
first day of Bharat Jodo Yatra in Rajasthan Ashok Gehlot and pilot walks with Rahul Gandhi
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो रविवार को राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। सोमवार को सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा साथ चल रहे हैं।

विज्ञापन


राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा पहले दिन 34 किमी चलेगी। वहीं पहले दिन करीब डेढ़ घंटे चलने के बाद राहुल गांधी की यात्रा ने ब्रेक लिया। जिसके तहत राहुल गांधी झालरापाटन के रायपुर फाटक के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके।

विज्ञापन


गहलोत गुट और पायलट गुट दोनों राहुल के साथ कदम मिलाकर चल रहे हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा भी यात्रा में शामिल हैं। राहुल की यात्रा में मुंबई आंतकी हमले की चश्मदीद देविका भी जुड़ी। इस दौरान देविका ने कहा कि राहुल देश के लिए यात्रा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed