फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Firing on two youths who came out of mosque after offering namaz

Tonk News: मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले दो युवकों पर फायरिंग, इलाके में दहशत, आरोपी फरार

Wed, 01 May 2024 07:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 01 May 2024 07:50 PM IST
सार

Tonk News: टोंक जिले में कानून व्यवस्था को लेकर इन दिनों सवाल उठ रहे है। जिले में अपराधी बेखौफ होकर दिनदहाड़े संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन
Firing on two youths who came out of mosque after offering namaz
मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले दो युवकों पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के व्यस्तम इलाके बहीर में दिनदहाड़े एक युवक ने छर्रे वाली बंदूक से दो युवकों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर फायरिंग करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायल युवकों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल दोनों युवकों का उपचार जारी है। घायलों का कहना है कि आदिल नामक युवक ने पहले भी उसे मारने की धमकी दी थी। आज भी दोनों युवक नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकले थे, इसी दौरान आरोपी से कहासुनी होने पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


सआदत अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर बीएल मीणा का कहना है कि फिलहाल दोनों घायल युवकों की हालत स्थिर बनी हुई है। युवकों के शरीर से कुछ छर्रे निकाले गए हैं। जांच के बाद और भी छर्रे निकाले जाएंगे, वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed