फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Firing on marble businessman in Makrana Nagaur News

Rajasthan: मकराना में मार्बल व्यापारी पर फायरिंग, कार की नंबर प्लेट पर लगीं तीन गोलियां, घर लौटते समय वारदात

Wed, 04 Jan 2023 11:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 Jan 2023 11:41 PM IST
सार

नागौर जिले के मकराना बाईपास रोड पर बदमाशों ने मार्बल व्यापारी पर फायरिंग कर दी। गोलियां गाड़ी की नंबर प्लेट पर लगी हैं। उसमें गोली लगने के तीन निशान हैं। व्यापारी की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Firing on marble businessman in Makrana Nagaur News
गांडी की नंबर प्लेट पर गोली लगने से हुए छेद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले के मकराना बाईपास रोड पर स्थित जाखली चौराहे के पास मार्बल व्यापारी पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। मार्बल व्यापारी कार से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसकी कार पर फायरिंग की। गनीमत यह रही कि गोली गाड़ी की नंबर प्लेट पर लगी हैं। उसमें गोली लगने के तीन निशान हैं। व्यापारी की सूचना के बाद पुलिस ने नाबाबंदी कराई, लेकिन बदमाशा हाथ नहीं लग सके हैं।    

विज्ञापन

      
मकराना उपखंड के माताभर रोड़ स्थित किरडोलिया के रहने वाले भंवरलाल किरड़ोलिया पुत्र हरदिललाल किराडोलिया ने मकराना थाने में केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि वे बुधवार शाम 6:00 बजे के लगभग बोरावड रोड स्थित मार्बल फैक्ट्री से घर जा रहा था। इस दौरान बाईपास रोड पर जाखली चौराहे पर पहुंचे तो उन्हें पीछे से गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद उन्होंने अपनी कार को तेज गति से चलाया। साइड में देखने पर उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी के पीछे आ रही इनोवा कार से में बैठा एक व्यक्ति फायरिंग कर रहा था। इससे वह काफी डर गए और सीधे घर पहुंचे। 
विज्ञापन


घर पहुंच कर मार्बल व्यापारी ने गाड़ी को देखा तो उसकी नंबर प्लेट पर तीन गोली लगने के निशान थे। इसके बाद उन्होंने मकराना पुलिस को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के नाकाबंदी कराई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों और कार की पहचान कर आगे की कार्रवाई करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed