Rajasthan: पूर्व भाजपा पार्षद की दुकान पर फायरिंग, बदमाशों की धमकी- जो गोलियां चली हैं ये सिर्फ चेतावनी है
अलवर में पूर्व भाजपा पार्षद के मिष्ठान भंडार पर फायरिंग की गई। बदमाशों ने पूर्व भाजपा पार्षद से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में शनिवार को स्थानीय भाजपा नेता की दुकान पर फायरिंग की गई। बाइक पर सवार बदमाशों ने फायरिंग की और धमकी भरा लेटर दुकान के कर्मचारी को देकर फरार हो गए। सूचना पर आधे घंटे बाद देर से पुलिस पहुंची। फायरिंग से शहर में डर का माहौल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दुकानदार से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई। बदमाश ने पहले दूध मिष्ठान भंडार में रखी फ्रीज पर दो गोलियां मारी। फिर काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को फिरौती का लेटर दिया। लेटर में बदमाशों ने लिखा है कि- ये गोलियां सिर्फ चेतावनी है। उसके बाद बदमाश मोहित डांडी और नवीन गुर्जर के नाम लिखा है। दोनों बदमाश जेल में बंद हैं।
दूध मिष्ठान भंडार का मालिक पूर्व भाजपा पार्षद पूरण भगत है। घटना की सूचना वारदात के तुंरत बाद शिवाजी पार्क थाना पुलिस को दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गई है।