{"_id":"605a40668ebc3eda727e2eb7","slug":"fire-in-truck-filled-with-gas-cylinder-burst-in-bhilwara-district-rajasthan-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भीलवाडा में गैस सिलेंडर फटने से भरे ट्रक में लगी आग, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भीलवाडा में गैस सिलेंडर फटने से भरे ट्रक में लगी आग, चालक घायल
Wed, 24 Mar 2021 12:54 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:54 AM IST
सार
- राजस्थान के जयपुर-कोटा राजमार्ग पर टिकड के पास गैस सिलेंडर फटने से सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग
- लगभग 200-300 गैस सिलेंडरों को नसीराबाद से एकलेरा ले जा रहा था ट्रक, अचानक हुआ विस्फोट
विज्ञापन
ट्रक में आग - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
विस्तार
राजस्थान के भीलवाडा जिले के हनुमान नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को नसीराबाद से एकलेरा जा रहे गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में आग लग जाने से कई सिलेंडर फट गए और सड़क पर इधर उधर फैल गए। इसमें ट्रक चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि जयपुर-कोटा राजमार्ग पर टिकड के पास सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग से कई सिलेडर फट गए और सड़क पर फैल गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 200-300 गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक नसीराबाद से एकलेरा जा रहा था। उन्होंने कहा कि घायल ट्रक चालक की पहचान संतराम मीणा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि ट्रक में आग दुर्घटना के कारण लगी अथवा किसी अन्य कारण से। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक से बातचीत के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।