फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fire broke out in residential colony of Balotra Pachpadra Refinery

Barmer: बालोतरा पचपदरा रिफाइनरी की आवासीय कॉलोनी में लगी आग, निर्माणाधीन बिल्डिंग का सामान जलकर राख

Sat, 25 Feb 2023 12:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 25 Feb 2023 12:45 PM IST
सार

बालोतरा क्षेत्र के पचपदरा रिफाइनरी आवासीय कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के दौरान यहां रिफाइनरी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के सुरक्षा के दावे हवा हवाई दिखे।

विज्ञापन
Fire broke out in residential colony of Balotra Pachpadra Refinery
रिफाइनरी की कॉलोनी में आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बालोतरा पचपदरा रिफाइनरी की आवासीय कॉलोनी में बीती रात आग लग गई। ये आग आवासीय कॉलोनी की एक बिल्डिंग में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय नागरिक पदम् विश्नोई व जनप्रतिनिधि खेराज हुड्डा ने प्रशासन को आग की सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही बालोतरा नगर परिषद की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। पांच अग्निशमन और दर्जनों निजी टैंकरों के पहुंचने के दो घंटे से अधिक समय बाद भी फिर आग पर नहीं पाया जा सका। सीटीईपी और नगर परिषद सहित फायर ब्रिगेड की बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बालोतरा एसडीएम विवेक व्यास पचपदरा डीएसपी मदन लाल मीणा सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इतना बड़ा घटनाक्रम होने के बाद भी खुद रिफाइनरी के अधिकारी देरी से पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों के प्रोजेक्ट में फायर सेफ्टी में बड़ी चूक
बता दें कि एशिया की सबसे बड़ी दूसरी रिफाइनरी पचपदरा में निर्माणाधीन है। रिफाइनरी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के सुरक्षा के दावे हवाहवाई दिखे। इस घटना में रिफाइनरी की ओर से कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। सुरक्षा की दृष्टि से एचआरएलएल की एक भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कम्पनी के चीफ जनरल मैनेजर अमर बागडे मीडिया ने सवाल जवाब किए तो मीडिया के सवालों से बागड़े कतराते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed