Sawai Madhopur: चौथ माताजी मंदिर के पास की सात दुकानों में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक
सवाई माधोपुर के चौथ माता मंदिर की सात दुकानों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली का तार दुकान पर गिर गया। जिससे आग लग गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में देर रात को चौथ माताजी मंदिर के नीचे के दुकानों में आग लग गई। आग ने देखते-देखते विकराल रूप धर लिया। जिसमें प्रसाद की दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
चौथ माता मंदिर के नीचे एक के बाद दूसरी प्रसाद की दुकानों में भी आग लग गई । बताया जा रहा है कि लगभग सात दुकानों में एक साथ आग लगीl आग को लोगों ने बुझाने की कोशिश भी की लेकिन लपटें इतनी विकराल थी कि बुझाना नामुमकिन हो गया। ऐसे में चारों दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
मौके पर बरवाड़ा थाना पुलिस भी पहुंची, जहां अन्य लोगों को पुलिस ने आग से दूर रखाl बताया जा रहा है कि बिजली का एक तार दुकानों के ऊपर अचानक से टूट कर आ गिरा। जिससे आगजनी की यह घटना घटित हुई। बहरहाल आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना से दुकानदार पूरी तरह से स्तब्ध है। साथ ही पीड़ित दुकानदारों में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।