सोनिया-राहुल पर शर्मनाक बयान, मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलगाम नेताओं के शर्मनाक व आपत्तिजनक बयान रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए इटली भेजने वाला राजस्थान के टोंक जिले के भाजपा विधायक हीरालाल रैगर का बयान उनकी गलफांस बन गया है।
कांग्रेस ने रैगर के खिलाफ सोमवार को टोंक जिले में मामला दर्ज करवा दिया है। हाल ही सहारनपुर के कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद के भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर दिए विवादित बयान की चर्चा भी अभी थमी नहीं है।
टोंक में हुई भाजपा रैली के दौरान रैगर ने बयान 15 मार्च को दिया था और विवाद बढ़ता देख उन्होंने 25 मार्च को माफी मांग ली थी। रैगर का कहना है कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की है।
क्या कहा था?
सांसद हीरालाल रेगर ने राजस्थान के टोंक जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बीजेपी फिर से सत्ता में आ गई तो सोनिया और राहुल के कपड़े उतार कर उन्हें फिर से इटली वापस भेज देंगे।
हालांकि बाद में हीरालाल रेगर ने अपने बयान पर माफी भी मांग ली लेकिन तब तक उनके इस बयान से हंगामा मच चुका था।
हालांकि उन्होंने अपने माफीनामे में कहा कि मैंने किसी की नाम नहीं लिया था। यदि मेरी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो मैं माफी मांगता हूं।