{"_id":"6475f8c6e3c56c9181083ca5","slug":"fighting-over-division-of-two-brothers-families-in-dholpur-seven-injured-including-child-and-women-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में दो भाइयों के परिवारों में बंटवारे को लेकर मारपीट, एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में दो भाइयों के परिवारों में बंटवारे को लेकर मारपीट, एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत सात घायल
Tue, 30 May 2023 06:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 May 2023 06:53 PM IST
सार
खेत बंटवारे को लेकर धौलपुर में दो परिवारों में विवाद हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज जारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के मानपुरियन का पुरा गांव में दो सगे भाइयों के परिवारों में जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग में एक पक्ष की 3 महिलाओं समेत 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
घायल पक्ष की ज्ञानदेवी ने बताया बड़े भाई सिरमौर से खेत बंटवारे को लेकर उनका पुराना विवाद चल रहा है। बुजुर्गों और समाज के पंच पटेलों ने पंचायत कर खेत का बंटवारा भी कर दिया था, लेकिन बड़े भाई ने खेत पर अवैध कब्जा कर लिया है। मंगलवार को खेत के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान बड़े भाई के परिवार के सदस्यों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिए।
विज्ञापन
हमले में मंजू पत्नी अनुज, रामविलास पुत्र ब्रह्म प्रसाद, ज्ञानदेवी पत्नी मोहन सिंह, रेनू पत्नी रामविलास और एक बच्चा समेत सात लोग घायल हो गए हैं। पीड़िता ने बताया कि हमले में बच्चे का हाथ टूटने के साथ दो महिलाए भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कौलारी थाना में आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खेत के बंटवारे का पुराना विवाद, पहले भी दोनों पक्ष हो चुके हैं आमने सामने
जानकारी के अनुसार रामविलास और सिरमौर दोनों में खेत का पुराना विवाद चला रहा है। समाज के पंच पटेल और बुजुर्गों ने खेत का बंटवारा कर दिया था, लेकिन सिरमौर पक्ष के मुताबिक फैसला नहीं हुआ था। इसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है।