{"_id":"654105b3ca6363a9d404b9e8","slug":"fighting-between-two-parties-due-to-old-rivalry-in-dholpur-eight-injured-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में लाठी भाटा जंग, महिला समेत आठ घायल, तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में लाठी भाटा जंग, महिला समेत आठ घायल, तीन की हालत नाजुक
Tue, 31 Oct 2023 07:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 31 Oct 2023 07:18 PM IST
सार
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया मांगरोल गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर लाठीभाटा जंग हुई है। आठ लोग घायल हुए हैं। हमलावर पक्ष के लोग गांव से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र के मांगरोल गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसियों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग में एक पक्ष के एक महिला समेत 8 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, आरोपी हमलावर गांव से फरार हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल चरण सिंह पुत्र हाकिम सिंह (55) ने बताया कि वह अपने भाई के साथ राशन दुकान पर गया था। दुकान बंद होने की वजह से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी देवेंद्र मिल गया और फिर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद देवेंद्र पक्ष के लोग लाठी डंडों के साथ चरण सिंह के घर पहुंच गए। गाली गलौज के बाद दोनों तरफ से लाठी भाटा जंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
करीब आधा घंटे तक चले खूनी संघर्ष में पीड़ित पक्ष के चरण सिंह और उसकी पत्नी ईश्वर देवी, श्रीकांत, भगवान दास, जनक सिंह दीवान, हरिओम व राकेश घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मनिया थाना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर गांव से फरार हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत नाजुक बताई है। उन्हें इलाज के जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया मांगरोल गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर लाठीभाटा जंग हुई है। हमलावर पक्ष के लोग गांव से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। घायल पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।