फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fight between two sides in bundi rajasthan, seven injured

राजस्थान: खेत के रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे से एक दूसरे को पीटा, 7 घायल

Wed, 26 Jan 2022 07:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Jan 2022 07:35 PM IST
सार

खेत के रास्ते अपने पशु को ले जा रहा था युवक, दूसरे पक्ष ने रोका तो शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदली, घायलों को अस्पताल में इलाज जारी

विज्ञापन
Fight between two sides in bundi rajasthan, seven injured
ट्रामा सेंटर में इलाज कराने पहुंचे घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमाना थाना क्षेत्र के बावड़ी खेड़ा गांव में बुधवार दोपहर को दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में दोनों ओर के 7 लोग घायल हो गए, तीन लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को इलाज के लिए बूंदी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों के बयान लिए और केस दर्ज कर मामले की जांच शुर कर दी है।  

विज्ञापन


नमाना थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि बावड़ी खेड़ा गांव में रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। प्राथमिकी पूछताछ में सामने आया कि युवक देवराज गुर्जर अपने पशु को लेकर खेत के रास्ते जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से उसकी कहासुनी हो गई और दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों ओर से दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के भोलू गुर्जर, रघुवीर गुर्जर, देवराज गुर्जर और रूप कंवर गुर्जर तो दूसरे पक्ष के बहादुर गुर्जर, राजेश भाई और दयाराम गुर्जर घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed