फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fierce fight between two parties over old enmity in Dholpur

Dholpur: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, तीन की हालत नाजुक

Tue, 31 Oct 2023 05:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 31 Oct 2023 05:44 PM IST
सार

Dholpur: जिले के मनिया थाना क्षेत्र के गांव मांगरोल में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पड़ोसियों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग में एक पक्ष से एक महिला समेत 8 जने घायल हो गए। 

विज्ञापन
Fierce fight between two parties over old enmity in Dholpur
धौलपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग में एक पक्ष से एक महिला समेत 8 जने घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल 55 वर्षीय चरण सिंह पुत्र हाकिम सिंह निवासी मांगरोल ने बताया कि वह अपने भाई को राशन की दुकान पर राशन दिलाने गया था। दुकान बंद होने की वजह से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी देवेंद्र मिल गया। संकरा रास्ता होने की वजह से दोनों जने टकरा गए और दोनों में पुरानी रंजिश को लेकर तू तू में हो गई।
विज्ञापन


मामूली विवाद ने पकड़ा तूल

मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि देवेंद्र पक्ष के लोग लाठी डंडों से लामबंद होकर चरण सिंह के घर पहुंच गए। दोनों तरफ से गाली गलौज के साथ लाठी भाटा जंग शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक चल खूनी संघर्ष में पीड़ित पक्ष के चरण सिंह समेत ईश्वर देवी पत्नी चरण सिंह, श्रीकांत पुत्र बाबूलाल, भगवान दास पुत्र जनक सिंह दीवान पुत्र राजेंद्र प्रसाद हरिओम पुत्र शंकर लाल राकेश पुत्र रामकिशन घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने मनिया थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


3 की हालत नाजुक

पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही हमलावर गांव से फरार हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। तीन घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें उच्च उपचार के लिए जयपुर हायर सेंटर रेफर किया है। उधर घटना को लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया मांगरोल गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर लाठीभाटा जंग हुई है। हमलावर पक्ष के लोग गांव से फरार हो चुके हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया घायल पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed