{"_id":"58a9a8384f1c1b0970d84a47","slug":"female-teacher-strip-school-girl-of-class-7th","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने जबरन उतरवाए 7वीं की छात्रा के कपड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने जबरन उतरवाए 7वीं की छात्रा के कपड़े
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Feb 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल का होमवर्क पूरा न करने पर 14 साल की छात्रा के महिला टीचर ने जबरन कपड़े उतरवा दिए। घटना राजस्राथान के जसमंद जिले के नाथद्वारा के निजी स्कूल की है।
विज्ञापन
नाथद्वारा पुलिस स्टेशन के एसएचओ महिपाल सिंह बताया कि 'सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के होमवर्क पूरा न करने पर महिला टीचर ने जबरन उसके कपड़े उतरवाए। परिजनों की ओर टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।'
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि 'टीचर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत और जुवेलाइन जस्टिस एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं, हालांकि आरोपी टीचर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।'
विज्ञापन
बता दें कि घटना के बारे में तब पता चला जब इसी स्कूल में पढ़ने वाले पीड़िता छात्रा के भाई ने परिजनों को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस में महिला टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज की।