फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Female prisoner gave birth to daughter in Jodhpur jail staff did naming

Rajasthan: जेल में जन्मी बेटी का नाम रखा गया 'भाग्य श्री', स्टाफ ने प्रसूता को बनाकर खिलाए घी-अजवाइन के लड्डू

Sun, 16 Oct 2022 05:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Oct 2022 05:49 PM IST
सार

जोधपुर सेंट्रल जेल के प्रशासन की ओर से महिला और नवजात बच्ची का ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से प्रसूता को देसी घी और अजवाइन के लड्डू बनाकर दिए गए हैं। साथ ही एक अन्य महिला बंदी को उसकी देखभाल में लगाया गया है।

विज्ञापन
Female prisoner gave birth to daughter in Jodhpur jail staff did naming
जोधपुर सेंट्रल जेल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले की सेंट्रल जेल में एक महिला बंदी ने बेटी को जन्म दिया। उसका नाम 'भाग्य श्री' रखा गया है। प्रसव पीड़ा होने पर महिला को उम्मेद अस्पताल में भर्ती करायाग गया था। अब जेल स्टाफ द्वारा महिला और उसकी बेटी का ख्याल रखा जा रहा है। जेल प्रशासन ने महिला को खाने के लिए पौष्टिक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला जैसलमेर की रहने वाली है। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया था तब वह गर्भवती थी। उसकी हालात को देखते हुए उसे जैसलमेर से जोधपुर की महिला जेल में शिफ्ट कर दिया था। उसके माता-पिता भी जेल में बंद हैं। महिला दो बेटों की मां है, तीसरी संतान के रूप में उसने एक बेटी को जन्म दिया है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो अक्टूबर को महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद शहर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने बेटी को जन्म दिया। जन्म के बाद जेल में बच्ची का नामकरण किया है। उसका नाम 'भाग्य श्री' रखा गया है। हालांकि, जेल में बंद होने के कारण प्रसूता को सरकारी योजनाओं का लाभ और सहायता नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर सेंट्रल जेल के प्रशासन की ओर से महिला और नवजात बच्ची का ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से प्रसूता को देसी घी और अजवाइन के लड्डू बनाकर दिए गए हैं। साथ ही एक अन्य महिला बंदी को उसकी देखभाल में लगाया गया है। प्रसूता और उसकी बच्ची दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed