फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father sold 17 year old daughter thrice in Nagaur Rajasthan Hindi News

Rajasthan: नाता प्रथा के तहत किसी और के साथ रहने लगी मां, पिता ने 17 साल की बेटी को तीन बार बेचा

Wed, 05 Apr 2023 06:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Apr 2023 06:37 PM IST
सार

नागौर में एक पिता ने अपनी बेटी को तीन बार बेचा, पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Father sold 17 year old daughter thrice in Nagaur Rajasthan Hindi News
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में आटा-साटा और नाता समेत कई ऐसी कुप्रथाएं हैं जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती हैं। खासकर इन कुप्रथाओं का शिकार महिलाएं होती हैं, जिन्हें इनती बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। प्रदेश के बूंदी जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी 17  साल की बेटी को तीन बार बेच दिया। बेटी की मां और भाई नाता प्रथा के तहत उसके छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पीड़ित बेटी का पिता भी शामिल है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना बूंदी के हिंडोली थाना इलाके की है। कुछ समय पहले 17 साल की बेटी को मां और उसके भाई पिता के पास छोड़कर चले गए थे। पीड़िता की मां नाता प्रथा के तहत किसी और के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पिता ने बेटी का तीन बार सौदा कर दिया। वह बेटी को अपने साथ तीर्थ स्थानों पर ले गया और उसे बेच दिया। किसी तरह पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने जीजा को दी तो वह बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा। जिसके बाद हिंडोली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

बतादें कि राजस्थान के कुछ जिलों और जातियों में नाता प्रथा का आज भी चलन है। इस प्रथा के तहत किसी युवक की पत्नी अपनी मर्जी से पति को छोड़कर किसी और के साथ रहने लगती है। ये सब आपसी सहमति के साथ होता है। इसकी को नाता प्रथा कहा जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed