फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father returning home after meeting daughter dies in collision with unknown vehicle in Dholpur

Dholpur: बेटी से मिलकर घर लौट रहे पिता की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, बाड़ी सड़क मार्ग पर हुआ हादसा

Mon, 25 Sep 2023 01:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 25 Sep 2023 01:36 PM IST
सार

बाड़ी सड़क मार्ग पर हाजीपुर गांव के मोड़ स्थित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक संतोषी कुशवाहा परौआ सेवा का पुरा गांव अपनी पुत्री से मिलने गया था।

विज्ञापन
Father returning home after meeting daughter dies in collision with unknown vehicle in Dholpur
हादसे के बाद इकट्ठा हुए परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर के सैपऊ थाना इलाके के बाड़ी सड़क मार्ग पर हाजीपुर गांव के मोड़ पर बीती रात अज्ञात वाहन ने बेटी से मिलकर लौट रहे पिता को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में हाहाकार मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सैपऊ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन


मृतक के भाई कुमरसेन कुशवाहा ने बताया रविवार को उसका बड़ा भाई संतोषी कुशवाहा पुत्र रामलाल कुशवाह निवासी परौआ सेवा का पुरा गांव अपनी पुत्री से मिलने गया था। बीती रात करीब दस बजे संतोषी बाइक से घर के लिए रवाना हुआ था। बाड़ी सड़क मार्ग पर हाजीपुर गांव के मोड़ स्थित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में संतोषी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना को लेकर थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति संतोषी की मौत हुई है। उन्होंने बताया सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम करा कर काश को सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने बताया सड़क हादसे में मौत हुई संतोषी की पुत्री ने पिता को बीती रात रोकने की भी कोशिश की थी, लेकिन बेटी का कहना संतोषी ने नहीं माना और सड़क हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed