फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father of two children died due to collision of dumper in Jhunjhunu son suffering from cancer for 10 years

Jhunjhunu: डंपर की टक्कर से दो बच्चों के पिता की मौत, बेटी मंदबुद्धि तो बेटा 10 सालों से कैंसर पीड़ित

Thu, 11 May 2023 10:45 PM IST
जलज मिश्रा झुंझुनू
झुंझुनू Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 May 2023 10:45 PM IST
सार

पुलिस एएसआई कैलाश चंद ने बताया कि रामकुमारपुरा निवासी हरि सिंह उर्फ पप्पू (45) स्टोन क्रेशर से डंपर में रोड़ी भरकर दूसरे स्थानों पर डालने का काम करता था। रात को वह अपना डंपर लेकर रामकुमार पुरा के एक स्टोन क्रेशर पर रोड़ी भरने के लिए गया था।

विज्ञापन
Father of two children died due to collision of dumper in Jhunjhunu son suffering from cancer for 10 years
पुलिस ने दर्ज किया केस। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झुंझुनू के रामकुमारपुरा के एक स्टोन क्रेशर पर डंपर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस एएसआई कैलाश चंद ने बताया कि रामकुमारपुरा निवासी हरि सिंह उर्फ पप्पू (45) स्टोन क्रेशर से डंपर में रोड़ी भरकर दूसरे स्थानों पर डालने का काम करता था। रात को वह अपना डंपर लेकर रामकुमार पुरा के एक स्टोन क्रेशर पर रोड़ी भरने के लिए गया था। इस दौरान पर वह अपने डंपर को साइड में खड़ा कर क्रेशर के रैंप के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां से पत्थर भरकर रैंप से उतर रहे डंपर ने हरि सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में हरि सिंह को खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

डंपर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था मृतक
मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि हरि सिंह पिछले काफी समय से डंपर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मृतक के एक बेटी अनु (12) तथा बेटा भूपेंद्र (19) है। मृतक हरि सिंह की बेटी मंदबुद्धि और बेटे के करीब दस साल पहले कैंसर होने की वजह से परिवार काफी दयनीय स्थिति में है। हरि सिंह इकलौता परिवार के लिए कमाने वाला था। हरि सिंह की मौत होने की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। एएसआई कैलाश चंद ने बताया कि खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed