फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father kidnaps 8 year old daughter to implicate wifes lover in a false case Sawai Madhopur

Rajasthan: पत्नी के प्रेमी को झूठे केस में फंसाने पिता ने आठ साल की बेटी को किया अगवा, दर्ज कराया झूठा केस

Wed, 22 Mar 2023 10:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 22 Mar 2023 10:50 PM IST
सार

सवाई माधोपुर में एक पिता ने अपनी बेटी को अगवा कर लिया और फिर थाने में उसके अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो अपहरण की कहानी झूठी निकली। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि वह उसकी पत्नी के प्रेमी फंसाना चाहता था।

विज्ञापन
Father kidnaps 8 year old daughter to implicate wifes lover in a false case Sawai Madhopur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पिता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पत्नी के प्रेमी को झूठे केस में फंसाने के लिए एक पिता ने स्कूल गई आठ साल की बेटी का अपहरण कर लिया। बच्ची के अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो ये कहानी झूठी निकली। जिसके बाद सवाई माधोपुर जिले के बामनवास थाना पुलिस ने आरोपी पिता मनीष बैरवा पुत्र परसादी लाल (38) निवासी गंडाल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि मंगलवार शाम आरोपी पिता मनीष बैरवा ने अभय कमांड सेंटर पर कॉल कर सूचना दी कि उसकी बेटी स्कूल में पढ़ने गई थी। अभी तक घर नहीं आई है। जंगल में मिले बच्ची के बैग में एक पर्ची मिली, जिस पर लिखा है कि अभी तो लड़की को लेकर जा रहा हूं, आगे तुम्हारे साथ और बुरा होगा।  
विज्ञापन


बच्ची की तलाश के लिए एसपी अग्रवाला ने एएसपी प्रकाश चंद्र और सीओ तेज कुमार पाठक के सुपर विजन व एसएचओ मनीष शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पीड़ित पिता को थाने बुला कर पूछताछ की गई। थाने के एएसआई राजेश सिंह ने घटना के दिन में मनीष बैरवा को कोर्ट परिसर में देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में आसूचना संकलित की गई तो पता चला कि शराब पीकर मनीष बैरवा अपनी बेटी के अपहरण का झूठा इस्तगासा करने पहले कोर्ट गया था, लेकिन वकीलों के इंकार कर दिया। जिसके बाद उसने अभय कमांड कंट्रोल को सूचना दे दी। आरोपी के गांव में भी पूछताछ की गई तो ऐसा कुछ सामने नहीं आया। मामला झूठा लगने पर मनीष बैरवा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने झूठी सूचना देना कबूल कर लिया।


पूछताछ में सामने आया कि मनीष बैरवा ने अपनी पत्नी के प्रेमी सरवन बैरवा को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए अपहरण की साजिश रची थी। इसके लिए उसने पहले अपनी 8 साल की बेटी को बहनोई महेंद्र बैरवा निवासी पीरकेदा के घर छोडा फिर कोर्ट में काम नही बनने पर अभय कमांड में सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed