{"_id":"614caee18ebc3e032c28d1a8","slug":"farmers-repaying-loans-on-time-to-be-able-to-get-fresh-credit-at-5-pc-interest-rate-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: लंबी अवधि के कृषि ऋण लेने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 5 फीसदी ब्याज अनुदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: लंबी अवधि के कृषि ऋण लेने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 5 फीसदी ब्याज अनुदान
Thu, 23 Sep 2021 10:14 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:14 PM IST
सार
एक अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक की अवधि में कर्ज लेने वाले सभी किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार ने लंबी अवधि के कृषि ऋण लेने वाले किसानों के लिए खुशखबरी दी है। सरकार ने इनके लिए पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान की योजना लागू की है। इसके लागू होने पर सही समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को पांच प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण मिल पाएगा।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया कि यह योजना 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी। आंजना ने बताया कि योजना सहकारी भूमि विकास बैंकों से लंबी अवधि के लिए लेने वाले कर्ज पर लागू होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह ब्याज दर किसी भी वाणिज्यिक बैंक द्वारा ली जाने वाली ब्याज दर से सबसे कम है। उन्होंने बताया कि किसानों को कृषि कार्यों के लिए ऋण की सबसे ज्यादा होती है, लेकिन ब्याज दर अधिक होने के कारण किसान को ब्याज चुकाने में परेशानी होती है। इससे उनके कृषि कार्यों में रुकावट भी पैदा होती थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए इसे 1 अप्रैल, 2021 से लागू किया है। 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक की अवधि में कर्ज लेने वाले सभी किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
लंबी अवधि के कृषि ऋण 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर देय होता है और समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान देकर उन्हें राहत दी गई है।