{"_id":"61c839569e6f4525af21c2a9","slug":"farmers-agitation-not-over-rakesh-tikait-says-if-demands-not-fulfill-movement-will-start-again-across-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत की खरी-खरी: किसान आंदोलन अभी नहीं हुआ खत्म, बोले- मांगें पूरी नहीं होने पर देशभर में फिर शुरू होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत की खरी-खरी: किसान आंदोलन अभी नहीं हुआ खत्म, बोले- मांगें पूरी नहीं होने पर देशभर में फिर शुरू होगा आंदोलन
Sun, 26 Dec 2021 03:13 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 26 Dec 2021 03:13 PM IST
सार
राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ तीन कृषि कानून ही रद्द किए हैं। किसान संगठनों की अन्य मांगें नहीं मानी गई हैं। ऐसे में सरकार किसानों की मांगों को अनसुनी करती है तो पूरे देश में एक बार फिर आंदोलन खड़ा होगा।
विज्ञापन
राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर तय समय पर किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए तो आंदोलन फिर शुरू हो सकता है। 5वें सूरजमल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में भाग लेने जयपुर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ तीन कृषि कानून ही रद्द किए हैं। किसान संगठनों की अन्य मांगें नहीं मानी गई हैं। ऐसे में सरकार किसानों की मांगों को अनसुनी करती है तो पूरे देश में एक बार फिर आंदोलन खड़ा होगा।
राजनीति में शामिल होने का सवाल ही नहीं- टिकैत
पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने कहा कि वो राजनीति या किसी दल में शामिल नहीं होने जा रहे हैं। कांग्रेस के समर्थन से आंदोलन करने के सवाल पर किसान नेता ने कहा कि एक दिन की वार्ता नहीं थी, 300 से ज्यादा दिन तक आंदोलन चला था। ये किसी राजनीतिक दल के सपोर्ट से नहीं चल रहा था।
यूपी चुनाव पर भी टिकैत ने ली चुटकी
यूपी विधानसभा चुनाव पर टिकैत ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस बार भाजपा को कोई वोट देने नहीं जा रहा है। उन्होंने दावा कि इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में राज्य का किसान उसे ही वोट देगा, जो उसे फायदा देगा। ओवैसी पर भी तंज कसते हुए टिकै ने कहा कि ये भाजपा से भी ज्यादा खतरनाक हैं, लोगों को उनसे सावधान रहना चाहिए।