{"_id":"65969bc8ab256b7bfb0d7bb0","slug":"farmer-who-went-to-drive-away-stray-animals-in-dholpur-dies-due-to-electric-shock-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: आवारा जानवरों को भगाने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों ने डिस्कॉम पर लगाया लापरवाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: आवारा जानवरों को भगाने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों ने डिस्कॉम पर लगाया लापरवाई का आरोप
Thu, 04 Jan 2024 05:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 04 Jan 2024 05:21 PM IST
सार
मृतक किसान के परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 11000 केवी वोल्टेज के तार विगत कई साल से गांव के धनी आबादी और खेतों में झूल रहे हैं। बिजली के झूलते तार कभी भी हादसे का सबब बन जाते हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव ब्रजफल का पूरा में गुरुवार को आवारा जानवरों को खेत से भागने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कराया जाएगा।
विज्ञापन
परिजन सियाराम कुशवाह ने बताया कि किसान राधेश्याम (22) पुत्र रामवीर निवासी ब्रजफल का पूरा गुरुवार दोपहर को खेतों में नुकसान कर रहे आवारा जानवरों को भगाने गया था। कोहरा के कारण नीचे झूल रहा हाईटेंशन लाइन का तार उसे दिखाई नहीं दिया और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायलट हो गया। चीख पुकार सुन खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे बसेड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिकी इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना बसेड़ी थाना पुलिस को दी गई। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी गिर्राज सिंह ने बताया करंट लगने से किसान की मौत हुई है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
डिस्कॉम पर लगाया लापरवाही का आरोप
परिजन सियाराम एवं ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया 11000 केवीए वोल्टेज के तार विगत कई साल से गांव के धनी आबादी एवं आसपास खेतों में झूल रहे हैं। बिजली के झूलते तार कभी भी हादसे का सबब बन जाते हैं। इस समस्या से डिस्कॉम कर्मचारियों को भी कई बार अवगत कराया गया। लेकिन, उन्होंने ध्यान नहीं दिया जिससे बड़ा हादसा हो गया। परिजन सरकार और प्रशासन से मुआवजे की भी मांग कर रहे है।