फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Farmer hanged with two daughters fear of suicide due to family dispute Barmer

Rajasthan: दो बेटियों के साथ पेड़ पर लटका मिला किसान, दो दिन पहले ही ससुराल से आई थी बेटी  

Fri, 17 Jun 2022 09:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 17 Jun 2022 09:39 PM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर में एक किसान पिता ने दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवाद के कारण इस तरह का कदम उठाने की जानकारी सामने आई है।  

विज्ञापन
Farmer hanged with two daughters fear of suicide due to family dispute Barmer
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर में एक किसान ने अपने दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उनके शव एक पेड़ से लटके हुए मिले। तीन शवों के पेड़ पर लटके होने की सूचना से इलाके सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक विवाद के चलते किसान ने बेटियों के साथ आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के सणपा गांव की है। यहां किसान शंकराराम (55) ने अपनी दो बेटियों धुड़ी (15) और सुआ (30) के साथ आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने पेड़ से शव लटकते हुए देखे तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया कि गुरुवार रात को परिवार के लोगों बेटी सुआ को ससुराल भेजने की बात पर झगड़ा हुआ था। शंकराराम बेटी को ससुराल नहीं भेजना चाहता थे, लेकिन उनका बेटा उसे भेजने की जिद कर रहा था। 
विज्ञापन


दरअसल, ससुराल में हुए विवाद के बाद सुआ दो दिन पहले घर आ गई थी। उसका भाई खेताराम अपने पिता से उसे सुसराल भेजने की बात कह रहा था। इस बात को लेकर परिवार के लोगों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया। पारिवारिक विवाद होने के कारण कुछ देर बात पुलिस वापस लौट गई। सुबह तड़के शंकराराम ने अपनी दो बेटियों के साथ घर के पीछे खेत में लगे पेड़ से लटकर जान दे दी। लोगों ने शव लटके देखे तो पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुआ की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। उसका एक आठ साल का बेटा भी है। कुछ दिन पहले ही वह सणेचा गांव निम्बलकोट से अपने मायके आई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed