फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Farmer dies due to electrocution in Dholpur

Dholpur: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, फसल काटते समय ऊपर गिर गया हाईटेंशन लाइन का तार

Tue, 17 Oct 2023 12:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 17 Oct 2023 12:49 PM IST
सार

भुम्मा का नगला गांव में  हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट होने के साथ स्पार्किंग होकर तार टूटकर गिर गया। करंट का तार नीचे फसल काट रहे किसान के ऊपर गिर गया। 

विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution in Dholpur
हादसे के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर बसेड़ी थाना क्षेत्र के भुम्मा का नगला गांव में मंगलवार सुबह बाजरे की फसल काट रहे किसान के ऊपर हाई टेंशन लाइन का तार गिर गया। करंट की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। जिला अस्पताल की मोर्चरी में डेड बॉडी को रखवा दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई की में लगी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय किसान गिर्राज पुत्र मंगल सिंह ठाकुर मंगलवार सुबह खेतों में बाजरे की फसल की कटाई करने गया था। खेतों में गुजर रही हाईटेंशन लाइन के नीचे किसान बाजरे की फसल को काट रहा था। ऊपर गुज़र रही हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट होने के साथ स्पार्किंग होकर तार टूट गया। करंट का तार नीचे फसल काट रहे किसान के ऊपर गिर गया। पल भर में किसान की करंट की चपेट में आने से चीख पुकार निकल गई। 
विज्ञापन


दुर्घटना को देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। विद्युत स्टेशन से शटडाउन लेकर करंट को बंद कराया गया। गंभीर घुलसी अवस्था में किसान को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। वहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल पर ही परिजन चीख पुकार करने लग गए। हादसे की सूचना परिजनों ने स्थानीय बसेड़ी थाना पुलिस को दी। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसआई फतेह सिंह ने बताया बाजार की फसल काट रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। दुर्घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। उधर, घटना से ग्रामीण एवं परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन मृतक किसान के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed